परिवर्तन राजभाषा अकादमी, नई दिल्ली द्वारा गुवाहाटी में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा हिन्दी सम्मेलन एवं कार्यशाला में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, नई दिल्ली को सरकारी कार्य एवम् प्रचार - प्रसार में राजभाषा हिन्दी के विशेष प्रयोग के लिए ‘’हिन्दी राजभाषा उत्कृष्ट कार्यान्वयन रत्न सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी महासचिव संघटन सभी पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी माननीय श्री अजय जाम्बाल के कर कमलो द्वारा दिनांक 20 अक्टूबर, 2021 को दिया गया, जिसे निगम के राजभाषा अधिकारी श्री एम.ए. खान, ने प्राप्त किया।