राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम

(भारत सरकार का उपक्रम)

1955 से लघु उद्यम के विकास की सुविधा

सूचना मध्यस्थता सेवाएँ

आज सूचना लगभग उतनी ही महत्वपूर्ण होती जा रही है जितनी हवा हमारे लिए सांस लेने के लिए, हमें अपने कामकाजी जीवन के प्रत्येक मिनट में इसकी आवश्यकता है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के समाप्त होने के साथ, सूचना की मांग नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। एनएसआईसी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की आवश्यकताओ को ध्यान में रखते हुए ऐसी 'सूचना मध्यस्थता सेवा' प्रदान कर रहा है। यह एक स्थान पर उपलब्ध सहायताओं के पुष्प गुच्छ के समान है, जो व्यवसाय, टेकनोलाजी तथा वित्तीय सम्बंधित सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। डिजिटल मोजूदगी के जरिए यह भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों की प्रमुख कोर क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा। निगम अपने एमएसएमई ग्लोबल मार्ट www.msmemart.com के माध्यम से सूचना मध्यस्थता सेवाएं प्रदान कर रहा है जो एक व्यवसाय से व्यवसाय तक (बी 2 बी) संपूर्ण वैब पोर्टल है। ये सेवाएं वार्षिक सदस्यता के जरिए उपलब्ध है।


सदस्यता के लाभ

 

  • क. मिनटों में अपनी कंपनी का वेबपेज बनाए
  • ख. 24X7 उत्पाद एवं सेवाएं प्रदर्शित करे
  • ग. खरीदारों तथा आपूर्तिकर्ताओं के साथ वैश्विक रूप से जुडे
  • घ. इवेंट्स और प्रदर्शनियों से जुडी जानकारी
  • ङ. कीवर्ड आधारित असीमित टेंडर अलर्टस
  • च. फ्रैंचाइज़ी और डिस्ट्रीब्यूटरशिप के अवसर
  • छ. कोटेशन के लिए अनुरोध
  • ज. ट्रेड लीडस्
  • झ. पुरानी मशीनों की खरीद और बिक्री के लिए एक मंच
  • ञ. पोर्टल की सेवाएं कई भाषाओं में उपलब्ध हैं
  • ट. अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमियों के लिए एक वर्ष के लिए नि:शुल्क सदस्यता
  • वार्षिक शुल्क::

    सूचना मध्यस्थता सेवाएँ http://www.msmemart.com पोर्टल की वार्षिक सदस्यता के अंशदान पर उपलब्ध हैं जिनका विवरण http://www.msmemart.com/membership पर उपलब्ध हैं। इस पोर्टल की सदस्यता ऑनलाइन या निगम के किसी भी कार्यालय में निर्धारित शुल्क के भुगतान करने पर उपलब्ध कराई जाती है। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के उद्यमों को इसकी सदस्यता में विशेष रियायतें उपलब्ध हैं। सामान्य श्रेणी के उद्यमों के लिए भी प्रोमोश्नल ऑफ़र केवल सीमित समय के लिए लागू हैं और जिसकी जानकारी समय-समय पर पोर्टल पर ही उपलब्ध कराई जाती है।


    अधिक जानकारी के लिए कृपया निगम के नजदीकी शाखा कार्यालय अथवा निम्नतलिखित पते पर संपर्क करें।
    या
    डिजिटल सेवा सुविधा (डी एस एफ) विभाग
    राष्ट्री य लघु उद्योग निगम लिमिटेड
    एनएसआईसी भवन, ओखला औद्योगिक क्षेत्र
    नई दिल्लीी-110020(भारत)
    टेलीफोन: +91-11-26926275, +91-11-26382032 (डी)
    ईमेल: info[at]msmemart[dot]com
    वेबसाइट: www.msmemart.com

    विवरण फ़ाइल
    बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न  View
    आवेदन पत्र (पीडीएफ)  View

    अद्यतनीकरण : 01-09-2020